इस जानकारी को छोड़ दें

विषय-सूची को छोड़ दें

दो शब्द

दो शब्द

इस किताब की सारी कहानियाँ एकदम सच्ची हैं। ये कहानियाँ दुनिया की सबसे अच्छी किताब, बाइबल से ली गयी हैं। इन कहानियों में बताया गया है कि दुनिया की शुरूआत से लेकर आज तक क्या हुआ। इनमें यह भी बताया गया है कि परमेश्‍वर ने आगे चलकर क्या करने का वादा किया है।

कहानियों की इस किताब से आपको पता चलेगा कि बाइबल में क्या-क्या दिया गया है। जैसे, इसमें बताए लोग कैसे थे और उन्होंने क्या किया। इसमें एक खुशी की बात भी बतायी गयी है। वह यह कि परमेश्‍वर इस धरती पर फिरदौस में इंसानों को हमेशा की ज़िंदगी देगा।

इस किताब में 116 कहानियाँ हैं। इन्हें 8 भागों में बाँटा गया है। हर भाग की शुरूआत में थोड़े-से शब्दों में बताया गया है कि उस भाग की कहानियाँ किस बारे में हैं। कहानियों को उसी क्रम में लिखा गया है, जिस क्रम में वे घटीं। इससे आप जान पाएँगे कि कौन-सी घटना पहले घटी और कौन-सी बाद में।

कहानियों को बहुत ही सरल भाषा में लिखा गया है। आपमें से कई बच्चे तो इन्हें खुद पढ़ सकते हैं। माता-पिताओ, आप अपने नन्हे-मुन्‍नों को भी ये कहानियाँ पढ़कर सुना सकते हैं। ये इतनी दिलचस्प हैं कि वे आपसे बार-बार इन कहानियों को पढ़कर सुनाने के लिए कहेंगे। लेकिन यह किताब सिर्फ बच्चों के लिए ही नहीं, बड़ों के लिए भी जानकारी का खज़ाना है।

हर कहानी के आखिर में बाइबल की वे आयतें दी गयी हैं, जिनसे कहानी ली गयी है। अच्छा होगा अगर आप इन्हें भी बाइबल से खोलकर पढ़ें। हर कहानी पढ़ने के बाद, उस कहानी के सवाल देखिए और उनके जवाब देने की कोशिश कीजिए। सभी कहानियों के सवाल, कहानी नं. 116 के बाद दिए गए हैं।