इस जानकारी को छोड़ दें

यहोवा के साक्षियों के साथ बाइबल अध्ययन कैसे होता है?

यहोवा के साक्षियों के साथ बाइबल अध्ययन कैसे होता है?

 यहोवा के साक्षियों के साथ बाइबल अध्ययन करने से आप सीख पाएँगे कि बाइबल में क्या लिखा है। इससे आप:

  •   खुशहाल ज़िंदगी जी पाएँगे

  •   परमेश्‍वर के दोस्त बन पाएँगे

  •   जान पाएँगे कि बाइबल में भविष्य के बारे में क्या लिखा है

इस पेज पर आपको आगे बताए सवालों के जवाब मिलेंगे

 बाइबल अध्ययन कैसे होता है?

 यहोवा का एक साक्षी बाइबल के बारे में सीखने में आपकी मदद करेगा। वह एक-एक करके बाइबल से जुड़े विषयों पर आपके साथ चर्चा करेगा। खुशी से जीएँ हमेशा के लिए!  किताब से आप बाइबल में लिखी बातें समझ पाएँगे और जान पाएँगे कि इनसे आपको क्या फायदा होगा। ज़्यादा जानने के लिए यह वीडियो देखिए।

 क्या अध्ययन करने के लिए मुझे पैसे देने पड़ेंगे?

 नहीं। हम यीशु की कही यह बात मानते हैं, “तुम्हें मुफ्त मिला है, मुफ्त में दो।” (मत्ती 10:8) हम लोगों को सिखाने के लिए पैसे नहीं लेते। बाइबल और खुशी से जीएँ हमेशा के लिए!  किताब भी मुफ्त हैं। इनके लिए आपको पैसे नहीं देने पड़ेंगे।

 अध्ययन पूरा करने में कितना वक्‍त लगेगा?

 इस किताब में 60 पाठ हैं। यह आपके ऊपर है कि आप यह किताब कब खत्म करेंगे। बहुत-से विद्यार्थी एक हफ्ते में एक या उससे ज़्यादा पाठ पूरे करते हैं।

 अध्ययन शुरू करने के लिए क्या करना होगा?

  1.  1. ऑनलाइन फॉर्म भरिए। आप इस फॉर्म में अपने बारे में जो जानकारी देंगे, उसका इस्तेमाल सिर्फ आपसे संपर्क करने के लिए किया जाएगा।

  2.  2. यहोवा का एक साक्षी आपसे संपर्क करेगा। वह आपको समझाएगा कि अध्ययन किस तरह होता है। अगर आपके कुछ सवाल हैं, तो वह उनके जवाब देगा।

  3.  3. आप उसे बता सकते हैं कि आप कब और कहाँ अध्ययन करना चाहेंगे। आप फोन, वीडियो कॉल, खत या ईमेल के ज़रिए अध्ययन कर सकते हैं। ज़्यादातर लोग एक घंटे तक अध्ययन करते हैं। लेकिन आप अपने समय के हिसाब से तय कर सकते हैं कि आप कितनी देर के लिए अध्ययन करेंगे।

 क्या मैं कुछ समय अध्ययन करके देख सकता हूँ कि मुझे यह पसंद आ रहा है या नहीं?

 जी हाँ। ऐसा करने के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरिए। जब यहोवा के साक्षी आपसे संपर्क करें, तो उन्हें बताइए कि आप पहले कुछ ही समय के लिए अध्ययन करेंगे, क्योंकि आप देखना चाहते हैं कि आपको अध्ययन करना पसंद आता है या नहीं। वे आपके साथ खुशी से जीएँ हमेशा के लिए!  ब्रोशर से अध्ययन करेंगे जिसमें तीन पाठ हैं। फिर आप सोच सकते हैं कि आप आगे भी अध्ययन करना चाहेंगे या नहीं।

 अगर मैं बाइबल अध्ययन करूँ, तो क्या मुझे यहोवा का साक्षी बनना पड़ेगा?

 नहीं। यहोवा के साक्षियों को बाइबल में लिखी बातें सिखाने से बहुत खुशी मिलती है, लेकिन हम कभी-भी यहोवा के साक्षी बनने के लिए किसी पर ज़ोर नहीं डालते। हम लोगों को सिर्फ बताते हैं कि बाइबल में क्या लिखा है लेकिन वे इसे मानेंगे या नहीं, यह उनका फैसला है। हर किसी के पास यह चुनने का अधिकार है कि वह क्या मानेगा और क्या नहीं।​—1 पतरस 3:15.

 अध्ययन में क्या मैं अपनी बाइबल पढ़ सकता हूँ?

 हाँ, आप कोई भी बाइबल पढ़ सकते हैं। यहोवा के साक्षियों को पवित्र शास्त्र का नयी दुनिया अनुवाद  बाइबल पढ़ना अच्छा लगता है, क्योंकि यह अनुवाद बिलकुल सही है और समझने में आसान है। लेकिन हम यह भी जानते हैं कि बहुत-से लोग अपनी बाइबल से पढ़ना ज़्यादा पसंद करते हैं।

 क्या मेरा कोई दोस्त या परिवारवाला भी अध्ययन के लिए बैठ सकता है?

 हाँ बिलकुल। आप अपने पूरे परिवार को और दोस्तों को भी बुला सकते हैं।

 मैंने पहले भी यहोवा के साक्षियों के साथ बाइबल अध्ययन किया है, तो क्या मैं फिर से कर सकता हूँ?

 जी हाँ, आप दोबारा अध्ययन कर सकते हैं। अब की बार अध्ययन करना आपको ज़्यादा अच्छा लगेगा क्योंकि किताब में दी जानकारी को आज के हालात के हिसाब से तैयार किया गया है। इसमें कई तसवीरें और वीडियो भी हैं और अध्ययन चर्चा के रूप में किया जाएगा।

 क्या मैं अपने आप बाइबल अध्ययन कर सकता हूँ?

 जी बिलकुल। यह सच है कि ज़्यादातर लोग यहोवा के साक्षियों की मदद से सीखना पसंद करते हैं, पर कुछ लोग शुरू-शुरू में अपने आप अध्ययन करना पसंद करते हैं। आप वेबसाइट पर ‘पवित्र शास्त्र को गहराई से जानिए’ पेज पर जा सकते हैं। वहाँ पर आपको कई मुफ्त प्रकाशन और वीडियो वगैरह मिलेंगे जिनकी मदद से आप अध्ययन कर पाएँगे। जैसे:

  •   बाइबल पर आधारित वीडियो। ये वीडियो देखकर आप जान पाएँगे कि अलग-अलग विषयों के बारे में बाइबल में क्या लिखा है।

  •   पवित्र शास्त्र से जुड़े सवालों के जवाब। इसमें बाइबल से जुड़े कई सवालों के जवाब दिए गए हैं।

  •   शास्त्र से जानिए। इसमें दिए लेखों से आप जान पाएँगे कि बाइबल में बढ़िया सलाह दी गयी है जो हर दिन हमारे काम आती है।

  •   पवित्र शास्त्र का ऑनलाइन कोर्स। यह कोर्स अँग्रेज़ी में उपलब्ध है। इसमें कई ज़रूरी सवालों के जवाब दिए गए हैं, जैसे: परमेश्‍वर कौन है? दुनिया में इतनी बुराई और दुख-तकलीफें क्यों हैं? क्या परमेश्‍वर इन तकलीफों को कभी मिटाएगा?