इस जानकारी को छोड़ दें

विषय-सूची को छोड़ दें

JW लाइब्रेरी

JW लाइब्रेरी इस्तेमाल करना कैसे शुरू करें—ऐन्ड्रॉइड

JW लाइब्रेरी इस्तेमाल करना कैसे शुरू करें—ऐन्ड्रॉइड

JW लाइब्रेरी में आपका स्वागत है। यह ऐप बाइबल पढ़ने और उसका अध्ययन करने के लिए तैयार किया गया है। जहाँ से आप इस ऐप के बाकी जगहों यानी खास फीचर्स पर जा सकते हैं, उसे नेविगेशन ड्रॉअर कहते हैं। इस नेविगेशन ड्रॉअर को खोलने के लिए स्क्रीन के बाएँ कोने पर जाकर स्वाइप कीजिए या फिर बाएँ कोने में ही ऊपर मेनू बटन है, उस पर टच कीजिए।

 बाइबल

बाइबल बटन पर टच करने से आप बाइबल के अलग-अलग अनुवाद डाउनलोड करके पढ़ सकते हैं। बाइबल की किसी किताब को पढ़ने के लिए पहले उस किताब पर टच कीजिए, फिर अध्याय नंबर पर। पढ़ते वक्‍त दायीं तरफ स्टडी पेन में आप फुटनोट, संबंधित आयतें और दूसरे अनुवाद भी देख सकते हैं।

किसी दूसरी आयत पर जाने के लिए नेविगेशन ड्रॉअर में जाइए और बाइबल बटन पर टच कीजिए। आपको बाइबल की किताबों के नाम नज़र आएँगे।

 प्रकाशन

प्रकाशन बटन पर टच करने से आप अलग-अलग किताबें-पत्रिकाएँ, ऑडियो कार्यक्रम और वीडियो देख सकते हैं। किसी भी किताब या पत्रिका के बटन पर टच कीजिए और उसमें दिया लेख पढ़िए। उस लेख में जो बाइबल की आयतें दी गयी हैं, उन पर टच कीजिए। इससे वे आयतें स्टडी पेन में दिखायी देंगी। उन आयतों पर टच करने से आप वही आयतें बाइबल में जाकर पढ़ सकेंगे।

कोई और किताब या पत्रिका पढ़ने के लिए नेविगेशन ड्रॉअर में जाइए और प्रकाशन बटन पर टच कीजिए। आपको किताबों-पत्रिकाओं की सूची नज़र आएगी।

 रोज़ाना वचन

नेविगेशन ड्रॉअर में जाइए और उस दिन का बाइबल वचन पढ़ने के लिए रोज़ाना वचन बटन पर टच कीजिए।

 ऑनलाइन

नेविगेशन ड्रॉअर पर जाने से आपको ऑनलाइन भाग नज़र आएगा। यहाँ हमारे अलग-अलग वेबसाइट के लिंक दिए गए हैं।

 नयी-नयी खासियतों के लिए अपडेट करें

JW लाइब्रेरी की नयी-नयी खासियतें पाने के लिए उपकरण को अपडेट करते रहिए।

अपने उपकरण पर ऐन्ड्रॉइड का सबसे नया वर्शन अपडेट करते रहना अच्छा होता है। ज़्यादा जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर जाइए:

https://support.google.com/nexus/answer/4457705.

अपडेट अपने-आप होते रहें, इसके लिए अपने उपकरण की सेटिंग को स्वतः अपडेट पर रखिए। ज़्यादा जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर जाइए:

https://support.google.com/googleplay/answer/113412.